एनपीटीआई और इसके क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में अति आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि विदेशी राष्ट्रिकों के प्रशिक्षण की विशेष आवश्यकताएं पूरी की जा सके । एनपीटीआई इस कैलेंडर में दिए गए सभी पाठ्यक्रमों को संचालित करता है और संबंधित उसे संशोधित/आवश्यकतानुकूल बनाता है, विद्युत संयंत्र प्रबंधन, संयुक्त साइकिल गैस टरबाइन विद्युत संयंत्रों, पारेषण और वितरण के क्षेत्र आदि संबंधी विशिष्ट प्रशिक्षण कैपसूल भी आयोजित करता है ।
एनपीटीआई ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में जाम्बिया, ईराक, ओमान, भूटान, बंगलादेश, सूडान, इथोपिया, सीरिया, मलेशिया, फिलिफीनस, कम्बोडिया, म्यामार, जाम्बिया, मैक्सिको, नाइजीरिया, केन्या, अफगानिस्तान, पापौ, न्यू गायिना, इकौडोर, दक्षिण अमरीका आदि के कई राष्ट्रकों को प्रशिक्षण दिया है । इन राष्ट्रिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम की अत्यन्त प्रशंसा करते हुए विशेष उत्साह फीडबैक प्राप्त हुए ।
यूएसएड साड़ी - ई हमें वितरण प्रणाली में प्रशिक्षण के लिए अपने दक्षिण एशियाई नॉलेज़ भागीदार बनने के लिए संपर्क किया है
विदेशी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमो का शुल्क
पाठ्यक्रम
सार्क देशों के लिए
सभी अन्य देशों के लिए
विद्युत संयंत्र इंजीनियरी में नियंत्रित पाठ्यक्रम
३६० अमरीकी डॉलर प्रति सप्ताह प्रति प्रतिभागी, परन्तु ५२ सप्ताह की अवधि तक के लिए अधिकतम ८००० अमरीकी डॉलर
४०० अमरीकी डालर प्रति सप्ताह प्रति प्रतिभागी लेकिन ५२ सप्ताह की अवधि तक के लिए अधिकतम १०००० अमरीकी डालर
अनुरूप (सिम्युलेटर) प्रशिक्षण
१२०० अमरीकी डॉलर प्रति सप्ताह प्रति प्रतिभागी
४०० अमरीकी डालर प्रति सप्ताह प्रति प्रतिभागी
एनपीटीआई के छात्रावास में आवास और भोजन
५० अमरीकी डालर प्रति सप्ताह प्रति प्रतिभागी
विशेष आवश्यकता के अनुकूल तैयार किया गया पाठ्यक्रम
प्राक्कलन के अनुसार
यदि एनपीटीआई द्वारा छत्रावास में ठहरने की व्यवस्था की जाती है तो उसके प्रभार निर्धारित किए हुए आधार पर वसूल किए जाएंगे, जिस पर २५ प्रतिशत प्रशासनिक प्रभार भी लगाए जाएंगे । परिवहन प्रभार प्रायोजित करने वाले प्राधिकरण द्वारा वहन किए जाएंगे ।