* विद्युत केन्द्रों का प्रचालन और अनुरक्षण और (ख) पारेषण उप पारेषण और वितरण सहित विद्युत ऊर्जा प्रणाली के सभी अन्य पहलुओं के क्षेत्र में प्रशिक्षण के राष्ट्रीय संगठन के रूप में कार्य करना ।
* देश के विद्युत क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पहल करने और समन्वय करने के लिए सर्वोच्च निकाय के रूप में कार्य करना ।
* िद्युत क्षेत्र के इंजीनियरों, प्रचालकों, तकनीशियनों और अन्य कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों की स्थापना करना और उनका संचालन करना ।
1. विद्युत क्षेत्र में नियोजित किए जाने वाले स्नातक इंजीनियरों प्रचालकों और तकनीशियनों के लिए पाठ्य-विवरण और पाठ्यक्रम तैयार करना ।
2. अन्य तकनीकी संस्थानों और उद्योगों सहित विभिन्न यूटिलिटीज के प्रशिक्षण क्रियाकलापों का समन्वय करना ।
3. विभिन्न स्तरों के कार्मिकों के लिए योग्यता और प्रशिक्षण के मानक मानदंड स्थापित करना ।
4. विद्युत आपूर्ति उद्योग के कार्मिक उपलब्ध करने के लिए उचित रूप से प्रशिक्षित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्षमता और/या भागीदारी का प्रमाणीकरण के प्रयोजन के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन प्राधिकारी (एनसीए) के रूप में कार्य करना ।
5. विद्युत उत्पादन और पारेषण प्रणालियों के प्रचालन अनुरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास की की पहल करना और समन्वय करना ।
6. इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अपेक्षित प्रयोगशालाओं कार्यशालाओं, परीक्षा पारेषण लाइनों, उप केन्द्रों और अन्य सुविधाओं को स्थापित करना, उनका अनुरक्षण करना और प्रबंध करना ।
7. विद्युत उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में सूचना एकत्र करना और उसका रख-रखाव करना ।
8. संस्थान के उद्देश्यों के विस्तार के संबंध में सामग्री पत्र पत्रिका या रिपोर्ट एकत्र करना, तैयार करना, संपादित करना और प्रकाशित करना ।
9. संगोष्ठियां और कार्यशालाएं आयोजित करना ।
10. उद्यम (उद्यमों) या संस्थान (संस्थानों) या व्यक्ति (व्यक्तियों) के साथ करार निष्पादित करना और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शन समनुदेशन प्रशिक्षण सामग्री या तकनीकी दिशा-निर्देश तैयार करने में सहयोग देना ।
एनपीटीआई, उन्नत प्रौद्योगिकी, प्रबंधकीय कौशल और व्यावहारिक ज्ञान के साथ विद्युत क्षेत्र में मानव संसाधन को ज्ञान-संपन्न बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । इसके साथ कानून के प्रावधानों के अनुपालन में राष्ट्र की स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल संवृद्धि के लिए उन्हें सशक्त करना है ।
एनपीटीआई प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास और राष्ट्र को ऊर्जा मुहैया कराने वाले लोगों को ऊर्जा प्रदान करके राष्ट्र और राष्ट्रएतेर विद्युत और ऊर्जा क्षेत्रों में मूल्योन्मुखी और मूल्य परिवर्धन की दूरदृष्टि पसंद करता है ।
मिश्रित उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रबंधन द्वारा विद्युत और ऊर्जा क्षेत्रों में मानव और संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ाने में विश्व के अगुवा के रूप में उभरना ताकि मानव संसाधन को ऐसे उपायों की सुविधा प्राप्त हो सके जो विश्वसनीय सुरक्षित किफायती और स्वच्छ विद्युत मुहैया कराने में सहायक हो ।
अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी और सर्वोच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने, अपने ज्ञान का आदान-प्रदान करने और उनकी आवश्यकता का ध्यान रखने के लिए अभियान को हमने महत्व दिया है और उसके प्रति बचनबद्ध है ।
हम प्रत्येक विद्युत व्यवसायी को अभिप्रेरित करने का लगातार प्रयास करते हैं, ताकि उसकी विशिष्ट मानव निधि, जागरूकता, कल्पना और इच्छा शक्ति को उभारा जा सके ।
हम, एनपीटीआई में स्थायी संवृद्धि और संपन्नता के लिए उत्कृष्टता की ऐसी प्रणालियां तैयार करने के लिए मानव संसाधनों को संपन्न बनाने और मिश्रित उन्नत प्रौद्योगिकी की संवृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि सतत सुधार होता रहे ।
हम, एनपीटीआई में शिक्षण और प्रशिक्षण के माध्यम से स्व-यथार्थता की ओर अपने मानव संसाधन को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
* प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
* प्रदषण की रोकथाम
* पर्यावरण संबंधी विनियमों का पूरा कानूनी पालन
* पर्यावरण संबंधी कार्य-निष्पादन में सुधार ।