एनपीटीआई के कारपोरेट कार्यालय परिषद और इसके क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में उत्कृष्ट क्लासरूम, सम्मेलन हॉल, अति आधुनिक श्रृव्य-दृश्य उपकरण, सिंडीकेट कक्ष, सैक्टम सैक्टोरम ऑडियोरियम और रिक्रेशनल सुविधाएं तथा आवासीय स्थान जैसी सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं । एनपीटीआई में सुसज्जित कार्यशालाएं और प्रयोगशालाएं हैं ताकि विद्युत और प्रक्रिया उद्योगों में निवारण और सुधारात्मक अनुरक्षण पद्धति और तकनीक में जॉब के बाद और जॉब के दौरान व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके इनमें से कुछ प्रशिक्षण कार्यक्रम इस प्रकार हैं -
* विभिन्न प्रकार के प्रक्रिया नियंत्रण उपकरणों आदि के कैलीबरेशन मरम्मत और टनिंग की सुविधाओं वाली नियंत्रण और उपकरण प्रयोगशाला
* कम्पन्न विश्लेषण और एनडीटी के कंडीशन मॉनीटरिंग सेल
* पम्प, वाल्व, बेयरिंग और सॉपट की खराबी आदि के लिए अनुरक्षण कार्यशाला
* रिल टोस्टिंग इलेक्ट्रीकल उपकरण स्विच गियर ट्रांसफार्मर और मोटर आदि के लिए प्रयोगशाला
* एलएएन/डब्ल्यूएएन इंटन कनेक्टिविटी वाली कम्प्यूटर प्रयोगशाला
एनपीटीआई की पुस्तकालयों में आधुनिक विद्युत स्टेशन प्रौद्योगिकी, परिपाटी, फ्रंट एयर प्रौद्योगिकी और प्रबंधकीय पहलुओं से संबंधित पुस्तकों और वीडियो पैकेजों का विशाल संकलन है । इन पुस्तकालयों में कई भारतीय और विदेशी तकनीकी पत्र-पत्रिकाएं भी खरीदी जाती हैं । एनपीटीआई के कारपोरेट कार्यालय में एक सुदृढ़ प्रकाशन और प्रशिक्षण संसाधन यूनिट भी कार्य कर रहा है । इस यूनिट ने विद्युत क्षेत्र में प्रचालन अनुरक्षण और प्रबंधकीय परिपाटियों की व्यापक गति-विधियों से संबंधित ५० से भी अधिक मैनुअल तैयार किए हैं। प्रवेक्षी और प्रचालन स्तरीय कार्मिकों के लिए प्रचालन और अनुरक्षण मैनुअल हिंदी में भी तैयार किए गए हैं ।
इसके अलावा, एनपीटीआई श्रृव्य-दृश्य उपकरणों, कम्प्यूटर, कंपटेबल प्रोजेक्शन प्रणाली स्लाइड और फिल्म प्रोजेक्टर वीसीआर रिकार्डिंग डेक सिंक्रोनाइज्ड प्रोजेक्शन प्रणाली वीडियो रिकार्डिंग जैसे अति आधुनिक प्रशिक्षण सहायक सेवाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि प्रशिक्षण सामग्री विकसित करने के लिए ग्राफिक और फोटोग्राफिक स्टूडियो सहित मेनरिंग तकनीकी आदि का प्रयोग किया जा सके ।
एनपीटीआई में विद्युत केन्द्रों की मुख्य प्रणालियों और उपस्करों से संबंधित कई चालू और गैर-चालू मॉडल भी हैं।